Top 10 Medical College of India: जो छात्र एमबीबीएस करने के इच्छुक हैं, वे NIRF रैंकिंग 2024 में शामिल मेडिकल कॉलेजों की सूची की जाँच करके अपना एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Table of Contents
यदि आप अपना करियर मेडिकल क्षेत्र में बनाना चाहते हैं, तो इस सेक्टर में बहुत सारे जॉब ऑप्शंस होते हैं। यह एक हाई पेइंग क्षेत्र है, जिसमें आपको अच्छा अवसर मिल सकता है। एक उत्कृष्ट कॉलेज का चयन करना आपके करियर के लिए महत्वपूर्ण होता है। नीचे भारत के कुछ शीर्ष मेडिकल कॉलेजों की सूची दी गई है, जो आपके लिए सही हो सकते हैं।
Top 10 Medical College of India
भारत के टॉप मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाना बहुत ही कठिन हो चुका है। इन कॉलेजों में प्रवेश पाने की इच्छा हर छात्र की होती है। इसके अलावा, यह भी जरूरी है कि इन कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए नीट जैसे कई अन्य परीक्षाओं से गुजरना पड़ता है। इन कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक, नीट परीक्षा पास करनी पड़ती है। 12वीं के बाद नीट परीक्षा को पास करके कटऑफ, मार्क्स, और काउंसलिंग के आधार पर देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश प्राप्त किया जा सकता है।
![Top 10 Medical College of India](https://merabharatlive.com/wp-content/uploads/2024/06/aiimss_11zon.jpg)
मेडिकल कॉलेज की सूची
नीचे दी गई NIRF रैंकिंग 2024 में शामिल मेडिकल कॉलेजों की सूची को चेक करके एमबीबीएस के इच्छुक छात्र अपने आवेदन दे सकते हैं। इन कॉलेजों में पढ़ाई करके छात्रों को देश की प्रमुख फैकल्टी से लाभ होता है, और इन कॉलेजों में नामांकन करने वाले छात्रों के करियर की राह भी साफ होती है। इन कॉलेजों का इंफ्रास्ट्रक्चर भी अन्य संस्थानों के मुकाबले उत्तम है।
मेडिकल कॉलेज | शहर | रैंक | स्कोर आवश्यक |
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस,दिल्ली (AIIMS ) | दिल्ली | 1 | 94.32 |
पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) | चंडीगढ़ | 2 | 81.10 |
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, तमिल नाडु | वेल्लोर | 3 | 75.29 |
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेस, कर्नाटक | बेंगलुरु | 4 | 72.46 |
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुडुचेरी | पुडुचेरी | 5 | 72.10 |
अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर, तमिल नाडु | कोयंबटूर | 6 | 70.84 |
संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, उत्तर प्रदेश | लखनऊ | 7 | 69.62 |
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश | वाराणसी | 8 | 68.75 |
कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, कर्नाटक | मणिपाल | 9 | 66.19 |
श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंसेस एंड टेक्नोलॉजी, केरल | तिरुवनंतपुरम | 10 | 65.24 |
![Top 10 Medical College of India](https://merabharatlive.com/wp-content/uploads/2024/06/doctorrr_11zon-1024x573.jpg)
भारत के टॉप 10 प्राइवेट मेडिकल कॉलेज
भारत में कुल 320 निजी मेडिकल कॉलेज हैं, और यदि आप भारत के शीर्ष 10 निजी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक हैं, तो यह सलाह आपको उनकी प्राथमिकताओं और बजट के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कॉलेज में प्रवेश पाने में मदद कर सकता है।
प्राइवेट मेडिकल कॉलेज | राज्य |
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर | तमिलनाडु |
कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मनीपाल | कर्नाटक |
सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज, बैंगलोर | कर्नाटक |
पीएसजी कोयंबटूर | तमिलनाडु |
श्री रामचंद्र मेडिकल कॉलेज | चेन्नई |
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, लुधियाना | पंजाब |
एमएस रामाय्या मेडिकल कॉलेज, बैंगलोर | कर्नाटक |
जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, बेलगाम | कर्नाटक |
जेएसएस मेडिकल कॉलेज, मैसूर | कर्नाटक |
अमृता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, कोच्चि | केरल |